शराब का जखीरा समेत दो तस्कर पकड़ाए

जबलपुर । चरगवां पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। टीआई सरोजनी चौकसे टोप्पो ने बताया कि गुररहा के जंगल सीएम राईज स्कूल के पास घेराबंदी कर बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड बी 3808 से आ रहे चालक विजय ठाकुर 30 वर्ष निवासी रमपुरी एवं पीछे बैठे सुनील ठाकुर 23 वर्ष निवासी रमपुरी को पकड़ा गया । तलाशी लेने पर 15-15 लीटर वाली चारों केन में 60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां व किससे प्राप्त की गई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

रिंग रोड का अक्टूबर 2027 तक काम होगा पूरा

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। शहर के आसपास 113 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष हिस्से का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। एक्स्ट्रा डोज ब्रिज को छोडक़र रिंग रोड का शेष निर्माण अगले वर्ष अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। एक्स्ट्रा डोज ब्रिज सहित पूरी […]

You May Like

मनोरंजन