आशीष कुर्ल
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जनता से सीधे आर्थिक सहयोग जुटाने की नई पहल की है। कांग्रेस जल्द ही पूरे प्रदेश में जनसहयोग अभियान चलाएगी, जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र के 25,000 घरों से 100-100 रुपये का सहयोग लिया जाएगा। यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा। साथ ही पार्टी वार्ड और पंचायत स्तर पर समितियों का गठन भी करेगी ताकि जनता-आधारित राजनीति को मजबूत किया जा सके।
यह पहल महात्मा गांधी के स्वराज और आत्मनिर्भर राजनीति के सिद्धांतों से प्रेरित है। कांग्रेस का प्रयास है कि की यह कर लेने से पूंजीपतियों और माफिया के चंदे को अस्वीकार किया जा सकेगा। जिससे राजनीति जनता के विश्वास और सहयोग पर करी जा सकेगी। क्योंकि कांग्रेस राजनीति को सेवा और धन को समाज का न्यास मानती है।
यह अभियान केवल धन संग्रह नहीं, बल्कि लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का नैतिक आंदोलन होगा। गांधीजी के विचारों पर चल रही कांग्रेस को उन्होंने सिखाया था कि धन समाज की संपत्ति है, उसका उपयोग जनहित में होना चाहिए, न कि सत्ता प्राप्ति के लिए समझौतों से हो।
इनका कहना है
यह जनचंदा अभियान किसी व्यक्ति या पद के लिए नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से राजनीति को पुनः जनता के हाथ में सौंपने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि पार्टी का हर कदम जनता के सहयोग से आगे बढ़े।
विक्रम चौधरी प्रवक्ता मप्र कांग्रेस
