फ्लाइट कैंसल होने से दुबई में फंसे इंदौर के कई लोग

इंदौर: दुबई से चलने वाली उड़ानों के अचानक कैंसल होने के कारण इंदौर के कई प्रमुख नागरिक और व्यवसायी संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए हैं. विमान सेवाओं में व्यवधान के चलते उनकी वापसी रद्द या स्थगित हो गई है, जिससे उन्हें एयरपोर्ट और होटल में रुकना पड़ रहा है.विमान सेवाओं में व्यवधान के कारण पूर्व विधायक संजय शुक्ला, क्रिश्चियन कॉलेज के डॉ. पंकज बिरमाल, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी-21), गोलू पाटनी सहित कई इंदौरी और महामंडलेश्वर ज्योतिषाचार्य डॉ. राजकुमार अग्रवाल दुबई में फंसे हुए हैं.

दुबई में मौजूद इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज के डॉ. पंकज बिरमाल ने बताया कि इस समस्या का कारण विमान सेवाओं पर हवा मार्ग के अस्थिर व्यवधान, एयरलाइंस के शेड्यूल में बड़े पैमाने पर बदलाव और आने-जाने के एयरस्पेस नियंत्रण में बाधा बताया जा रहा है, जिससे नियमित उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है और कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं. फंसे यात्रियों में अधिकांश की इंदौर-दुबई या दुबई-इंदौर के बीच कनेक्टिंग फ्लाइटें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे उन्हें विदेशी एयरपोर्ट पर अतिरिक्त इंतजार और व्यवस्था करनी पड़ रही है. कई यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों के लिए एयरलाइंस की प्रतीक्षा सूची में रखा है. ऐसे में इंदौर जैसे प्रमुख शहर के यात्रियों के दुबई में फंसे होने की खबर से परिजनों और संबंधित व्यवसाय संपर्कों में चिंता का माहौल है. प्रभावित यात्रियों को एयरलाइंस और कंसुलेट से आवश्यक जानकारी मिलने का इंतजार है.

Next Post

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Sun Mar 1 , 2026
तेहरान: ईरान की सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमलों के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह सरकारी प्रसारक IRIB ने प्रसारण में बताया कि सुप्रीम लीडर शहीद हो गए हैं। इसके बाद ईरान […]

You May Like