केंद्रीय जेल में मनाया गया युवा दिवस

सतना: केन्द्रीय जेल सतना में जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में सोमवार को जेल स्टॉफ व बंदियों ने स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया व इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया गया साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आहवान किया गया।

युवा दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, अष्टकोण अधिकारी फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह जेल स्टॉफ व बंदी गण उपस्थित रहे।

Next Post

जात-पात को त्याग एक पंगत में बैठ किया भोजन

Tue Jan 13 , 2026
भैरुंदा। नगर की श्रीराम बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान बौद्धिक, सांस्कृतिक आयोजन और समरसता भोज का आयोजन भी हुआ. हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया. यह दृश्य देखकर सभी के मन में सामाजिक समरसता के भाव प्रकट हुए. इन आयोजनों की खास बात […]

You May Like