सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश

इंदौर. द्वारकापुरी क्षेत्र के विदूर नगर में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए.

फरियादी महेंद्र सिंह चौहान उम्र 43 साल निवासी विदूर नगर के मकान में 11 नवंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच वारदात हुई. अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और जेवर लेकर फरार हो गए. फरियादी की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

पाकिस्तान हॉकी पुरुष नेशंस कप के पांचवें संस्करण की मेजबानी करेगा

Sat Nov 14 , 2026
लुसाने (स्विट्ज़रलैंड), 15 नवम्बर (वार्ता) पाकिस्तान, 19 से 28 फरवरी 2027 तक लाहौर में एफआईएच हॉकी पुरुष नेशंस कप के आगामी 2026-27 संस्करण की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने यह घोषणा की है । अंतरराष्ट्रीय हॉकी के सबसे ऐतिहासिक देशों में से एक में वापसी करते हुए, इस […]

You May Like