विदेशी मुद्रा भंडार में साप्ताहिक 10.29 अरब डॉलर की गिरावट

मुंबई, 03 अप्रैल (वार्ता) देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 27 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह में साप्ताहिक आधार पर करीब 10.29 अरब डॉलर घट कर 688.06 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। पिछले साल इसी समय की तुलना में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 22.66 अरब डॉलर ऊंचा है।भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी परिसम्पत्तियां उससे एक साल पहले की तुलना में 6.62 अरब डॉलर घट कर 551.07 अरब डॉलर के स्तर पर रहीं। विदेशी मुद्रा परिसंम्पतियों में घट-बढ़ डॉलर के मुकाबले अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की विनिमय दर में घट-बढ़ से भी प्रभावित होती है।

आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 3.66 अरब डॉलर घट कर 113.52 अरब डॉलर के बराबर रहा। इस दौरान भारत का अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष में विशेष आहरण अधिकार 1.7 करोड़ डालर बढ़ कर 18.65 अरब डॉलर और मुद्राकोष के पास देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा कोष 1.7 करोड़ डॉलर घट कर 4.82 अरब डॉलर रहा। 

Next Post

टैक्स चोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: ट्रंप ने जेडी वेंस को सौंपा फ्रॉड पर नकेल कसने का जिम्मा

Fri Apr 3 , 2026
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बयान देते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अमेरिका में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रंप ने कहा कि देश में फ्रॉड व्यापक और गहराई तक फैला हुआ है, और इसे […]

You May Like