मुख्यमंत्री निवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश, पति-पत्नी को सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

भोपाल।मुख्यमंत्री निवास के बाहर सोमवार को पति-पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की. परेशान दंपतियों ने जब अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की, इस दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. दंपतियों से ऐसा करने का कारण पूछते हुए, पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जानकारी के अनुसार गुना जिले से आए दंपतियों ने यह कदम उठाया था. यह दंपति अपनी दुकान से जुड़े एक विवाद को सुलझाने के लिए गुना पुलिस में आवेदन दिया था. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि दुकान के विवाद की घटना पर गुना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इसके साथ ही थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर भी उनका परिवार परेशान हैं. दंपतियों ने आरोप लगाया है कि गुना पुलिस ने दोनों को एक झूठे मामले में भी फंसाया है. इस परेशानी के चलते जब कोई भी उनकी परेशानी सुनने वाला नहीं मिला, तो वह मुख्यमंत्री के पास आकर अपनी बात रखना चाहते थे. मुख्यमंत्री इस दौरान कार्यक्रमों में व्यस्ता के कारण बाहर थे. जिसके बाद दंपतियों ने आत्मदाह करने का फैसला लिया. समय रहते उन्हें ऐसा करने से रोक लिया गया. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. आत्मदाह करने वाले शख्स देवकी नंदन सेन की समस्या सुनकर पुलिस विभाग के अधिकारी मामले की समीक्षा करने में जुटें है. सूत्रों के मुताबिक दंपतियों के आरोप सही पाए जाने पर गुना कोतवाली थाना पुलिस पर कार्रवाई भी की जा सकती है.

Next Post

एसईसीएल के ओपन कास्ट में ब्लास्ट में आठ मजदूर घायल

Mon Oct 6 , 2025
चिरमिर/सीबीएस,06 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में चिरमिरी के कोयला ओपन कास्ट माइन में सोमवार को विस्फोट हो जाने से आठ मजदूर घायल हो गए। कोयला निकालने के लिए बारूद बिछाने के बाद रिमोट के जरिए ब्लास्टिंग की जाती है। बारूद बिछाने की प्रक्रिया को तकनीकी तौर पर चार्जिंग करना कहा जाता […]

You May Like

Play sound