तीन ज्वैलरी दुकानों पर जीएसटी चोरी की आशंका, 25 सदस्यीय टीम ने जब्त किए दस्तावेज 

सतना: सतना शहर में कर चोरी के खिलाफ राज्य जीएसटी एंटी ईवेजन ब्यूरो ने शुक्रवार शाम को एक साथ तीन प्रतिष्ठानों में दबिश दी। सतना डिवीजन के उपायुक्त उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने शहर के तीन प्रमुख ज्वैलरी प्रतिष्ठानों, न्यू कान्हा ज्वैलर्स, कान्हा ज्वैलर्स, और आनंद ज्वैलर्स पर एक साथ दबिश दी।
इस कार्रवाई में टीम ने प्रतिष्ठानों के ट्रेडिंग अकाउंट्स, बिक्री रिकॉर्ड और जीएसटी से संबंधित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

कार्रवाई रात 9:30 बजे तक चली, और इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को भी जांच जारी रहने की संभावना है।प्रारंभिक जांच में जीएसटी चोरी के गंभीर मामलों का पता चला है। इस छापेमारी से न केवल कर चोरों में दहशत का माहौल है, बल्कि अन्य व्यवसायियों के बीच भी सतर्कता बढ़ गई है।
  30 लाख सरेंडर की संभावना
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, तीनों प्रतिष्ठानों से लगभग 30 लाख रुपये की राशि सरेन्डर की जा सकती है। यह कार्रवाई जीएसटी चोरी के खिलाफ प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। सतना के ज्वैलरी व्यवसाय में पिछले कुछ समय से जीएसटी नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

Next Post

एक्स-रे का इंतजार कर रहे वृद्ध ने दम तोड़ा, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sat Nov 29 , 2025
सतना: सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे वृद्ध को चिकित्सक द्वारा एक्स-रे कराने की सलाह दी गई. लेकिन एक्स-रे कराने के लिए 2 घंटे का इंतजार वृद्ध की मौत का सबब बन गया. इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में खासा हंगामा किया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले […]

You May Like