चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

सारनी। कांबिंग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर की गिरफ्तारी, न्यायालय के स्थायी वारंट पर थी तलाश।कानून से लगातार बचने की कोशिश कर रहे चार वर्ष पुराने स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर सारनी पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अपनी सक्रियता और सतर्कता का परिचय दिया है। थाना प्रभारी सारनी जयपाल इवनाती के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कांबिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर सुपर-डी क्षेत्र के पीछे घेराबंदी कर आरोपी मुकेश पिता गणेश कहार (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैतूल के न्यायालय से भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के प्रकरण RCT No. 264/22 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंटी पिछले चार वर्षों से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

कांबिंग गश्त के दौरान जैसे ही आरोपी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और बिना किसी व्यवधान के उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हीरालाल तिलकर, आरक्षक मोहित भाटी एवं आरक्षक जितेंद्र की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचने वाले अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

वेकोलि पाथाखेड़ा का विशेष अभियान: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह को निर्बाध कोयला आपूर्ति के लिए बनाई गई रणनीति

Sat Aug 1 , 2026
सारनी। क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई।पाथाखेड़ा में आगामी मानसून एवं विद्युत उत्पादन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र ने कोयला संप्रेषण बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में […]

You May Like