IPL विधायक टूर्नामेंट: जीनियस सुपर किंग्स, शुभ मंगल प्लाईवुड, रघुवंशी ब्रदर्स और साई कृष्णा राइडर्स जीते

इटारसी। खेल महोत्सव इटारसी प्रीमियर लीग (IPL) विधायक टूर्नामेंट में 8-8 ओवरों के नॉकआउट मुकाबले खेले गए, जिसमें शहर की चार टीमों ने रोमांचक जीत दर्ज की।

मैच 1: श्री श्याम फ्यूल्स ने पहले खेलते हुए 88 रन बनाए। जवाब में जीनियस सुपर किंग्स ने 89 रन बनाकर मैच जीता। शानदार गेंदबाजी के लिए सचिन यादव ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।

मैच 2: अग्रवाल कैटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। पीछा करते हुए शुभ मंगल प्लाईवुड ने 82 रन बनाकर जीत दर्ज की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जय यादव ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।

मैच 3: दुबे इवेंट्स ने पहले खेलते हुए 58 रन बनाए। रघुवंशी ब्रदर्स ने 64 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निहाल पटेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच 4: वर्धमान बायपर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 54 रन बनाए। जवाब में श्री साई कृष्णा राइडर्स ने 58 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। घातक गेंदबाजी के लिए प्रिंस पटेल ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।

टूर्नामेंट के संयोजक जितेन्द्र ओझा ने बताया कि मैच में अंपायरिंग अतुल राठौर, सुदेश बाजपेई, उत्तम सोनी ने की, जबकि कमेंट्री राकेश पांडे और स्कोरिंग निखिल जोशी व अमन दुबे द्वारा की गई। खेल के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Next Post

छात्रा ने जहर खाकर दी जान मोबाइल चलाने पर पिता ने लगाई थी डाट 

Sun May 31 , 2026
भोपाल। पिता की डाट से नाराज होकर एक 17 साल की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की मौत की सूचना पुलिस को दी गई. गुनगा थाना पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर […]

You May Like