छात्रा ने जहर खाकर दी जान मोबाइल चलाने पर पिता ने लगाई थी डाट 

भोपाल। पिता की डाट से नाराज होकर एक 17 साल की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की मौत की सूचना पुलिस को दी गई. गुनगा थाना पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक खुशी कुशवाहा निवासी ग्राम रतुआ 12 वीं कक्षा की परीक्षा इस साल प्रथम श्रेणी में पास की थी. खुशी के पिता जगदीश कुशवाहा ने शनिवार को खुशी, जब फोन चला रही थी. तब उन्होंने उसे डाट लगाई थी. इस बात नाराज होकर खुशी घर के बाथरूम में चली गई. बहुत देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों अंदर गए. खुशी की तबीयत अचानक खराब देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. खुशी की मौत को लेकर शुरूआती जानकारी सामने आई है कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. गुनगा थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बड़े तालाब में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया लव जिहाद, दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Sun May 31 , 2026
भोपाल। तलैया थाना पुलिस बड़े तालाब के पानी में तैरते मिली युवती के मौत की जांच में जुटी है. युवती के शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी सामने आई है. हालांकि सोमवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी. मामले में युवती के […]

You May Like