समर कैंप: 3-12 साल के बच्चों को सिखाया गया सेना का गौरवशाली इतिहास

भोपाल। राजधानी में प्राइम समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप के दौरान शुक्रवार को बच्चों को भारतीय सेनाओं के गौरवशाली को लेकर जानकारी साझा की गई. बच्चों को ट्रेंड कर रहे राहुल प्रजापति और नताशा जैन ने इस पर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि कैंप में करीब सौ से अधिक बच्चों को वर्तमान में भारत-पाक युद्ध को लेकर भी जानकारी दी गई. नताशा ने कहा कि बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ बॉर्डर पर लड़ रहे सैनिको का उत्साह बढ़ाने के लिए नारे लगाकर सेल्यूट किया.

इस अवसर पर भोपाल किराना व्यापारी महासंघ महामंत्री, एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू ने भी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को भारत-पाकिस्तान के युद्ध के बीच की ताजा स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी भारतीय नागरिक बॉर्डर पर जाकर तो नहीं लड़ सकते, परंतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बॉर्डर पर लड़ रहे हर सैनिक का हौसला जरूर बढ़ा सकते हैं. विवेक साहू ने बताया की प्राइम समर कैंप में 3 से लेकर 12 साल तक के बच्चे उत्साह पूर्वक देश के जबांज सिपाहियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं.

 

Next Post

भोपाल में लगेगा नया सायरन सिस्टम

Sat May 10 , 2025
भोपाल। 7 मई को हुई मॉकड्रिल के दौरान शहर में कई ऐसे क्षेत्र थे जहाँ पर सायरन सुनाई नहीं दिया था। जिसके कारण लोगों को ब्लैकआउट कब शरू हुये और कब खत्म यह समझने में काफी परेशानी हुई थी. दरअसल युद्ध और आपत्कालीन स्थिति में लोगों को सतर्क करने के […]

You May Like