रानी मुखर्जी को मिला ला ट्रोब यूनिवर्सिटी का ऑनरेरी डॉक्टरेट

मेलबर्न, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 के 17वें एडिशन के पहले दिन शुक्रवार को अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री से सम्मानित किया। उन्हें भारतीय सिनेमा में तीन दशकों के योगदान और ऑफ-स्क्रीन कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया।

 

डिग्री लेते समय रानी मंच पर इमोशनल हो गईं। सम्मान मिलने पर उनकी आंखें भर आईं, उन्होंने आंसू पोंछे और मुस्कुराकर दर्शकों का अभिवादन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

*”यह मेरे जीवन का सबसे खास पल”*

ऑनरेरी डॉक्टरेट मिलने के बाद रानी ने बयान में कहा, “ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से यह ऑनरेरी डॉक्टरेट मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। जिसने हमेशा माना है कि फिल्में दिमाग बदलने से पहले दिल बदल सकती हैं, उसके लिए यह पहचान बहुत मायने रखती है।”

 

उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा ऐसी कहानियां चुनी हैं जो प्रेरित करें और सशक्त बनाएं। मैंने चुपचाप भारत की शक्तिशाली लड़कियों और महिलाओं को ऐसे सिनेमा के जरिए प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है जिसका दिल सही जगह पर हो। हर कलाकार प्रदर्शन से ज्यादा जिम्मेदारी निभाता है। हम अनजाने में अपने कल्चर के एंबेसडर बन जाते हैं।”

 

*शाहरुख के बाद दूसरी भारतीय सेलेब*

रानी से पहले शाहरुख खान को 2019 में ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डॉक्टरेट मिली थी। उनके नाम पर यूनिवर्सिटी ने एक स्कॉलरशिप भी शुरू की थी।

 

रानी के करियर में ब्लैक, हम तुम, युवा, बंटी और बबली, नो वन किल्ड जेसिका, मर्दानी फ्रेंचाइजी, हिचकी और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे जैसी फिल्में शामिल हैं। मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए उन्हें पिछले साल बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

 

रानी अब शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन भी हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

खेत पर विवाद में तीन ने युवक को पीटा, दांत से काटकर किया घायल

Sat Aug 15 , 2026
घाटीगांव: घाटीगांव थाना क्षेत्र के सीताराम का पुरा गांव में खेत पर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे दांत से काटकर घायल कर दिया गया। फरियादी रवि गुर्जर पुत्र नाहर सिंह गुर्जर (27) निवासी चराई डांग ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 अगस्त शाम 6:30 से […]

You May Like