खेत पर विवाद में तीन ने युवक को पीटा, दांत से काटकर किया घायल

घाटीगांव: घाटीगांव थाना क्षेत्र के सीताराम का पुरा गांव में खेत पर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे दांत से काटकर घायल कर दिया गया। फरियादी रवि गुर्जर पुत्र नाहर सिंह गुर्जर (27) निवासी चराई डांग ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 अगस्त शाम 6:30 से 6:50 बजे आरोपी दिनेश गुर्जर, पदम सिंह गुर्जर और सतीष गुर्जर निवासी सीताराम का पुरा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दांत से काट लिया। पुलिस ने 14 अगस्त दोपहर 3:01 बजे अपराध क्रमांक 87/26 धारा 118(1), 115(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना प्रधान आरक्षक बिजेन्द्र धाकड़ कर रहे हैं।

Next Post

नगर पालिका की उपेक्षा पर कांग्रेस ने संभाला मोर्चा, गांधी प्रतिमा की स्वयं सफाई कर किया माल्यार्पण

Sat Aug 15 , 2026
अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की नगर पालिका प्रशासन, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा कथित तौर पर उपेक्षा किए जाने का मामला सामने आने के बाद जिला कांग्रेस ने तत्काल संज्ञान लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू […]

You May Like