गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस धरने पर बैठी

भिंड। शहर में गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भरौली चौराहा स्थित टिकासरा पर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और लहार विधायक पर भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों और प्रशासनिक मनमानी के गंभीर आरोप लगाए। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में गौवंश की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम गायों का कत्लेआम हो रहा है, जबकि सरकार खुद को गौ-सेवक बताकर केवल दिखावा कर रही है। कटारे ने कहा कि भोपाल में बूचड़ख़ानों को लेकर सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति और महापौर के संरक्षण में यह सब हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार में दम है तो अवैध बूचड़खानों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर बुलडोजर चलाकर दिखाए।

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून का राज समाप्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अंबरीष शर्मा के इशारे पर अधिकारी काम कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

धरना प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया पिंकी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, मनोज दैयपुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

डबरा में सीएनजी भरवाते समय कार चालक को हार्ट अटैक

Mon Jan 26 , 2026
ग्वालियर। डबरा में कार में सीएनजी भरवाते समय कार चालक को हार्ट अटैक आ गया। फिलिंग स्टेशन कर्मचारी अरमान खान ने कार चालक को सीपीआर दिया। इस तरह कर्मचारी की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like