दो घंटे की तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में घुसा पानी

देवास। शुक्रवार को दोपहर के समय हुई लगातार दो घंटे की तेज बारिश ने शहर की निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर के राजा राम नगर, त्रिलोक नगर और उज्जैन रोड क्षेत्र में बारिश का पानी घरों के भीतर घुस गया। अचानक पानी भर जाने से लोगों का घरेलू सामान, खाने-पीने की वस्तुएँ और फर्नीचर खराब हो गया।

पानी भरने से बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। एक मासूम बच्ची तो पानी घर में घुसते ही डर के मारे रो पड़ी। लोग अपने घरों से बाल्टियों और मोटरों की मदद से पानी बाहर निकालने को मजबूर रहे।

रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह नदारद रहे। तेज बारिश के दौरान न तो कोई राहत दल पहुँचा और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था की गई। लोग अपने हाल पर छोड़ दिए गए।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालते हुए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इस तरह की समस्याओं से न जूझना पड़े।

Next Post

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर: भंवरा

Fri Sep 5 , 2025
बागली/पीपरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर सनातन विचार मंच द्वारा नर्मदा मंदिर परिसर पीपरी में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागली विधायक मुरली भंवरा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता महेश गुर्जर ने की। विशेष अतिथि के तौर पर रविंद्रनाथ भारद्वाज, महेंद्र नागर, अजय […]

You May Like

मनोरंजन