रिजर्व बैंक ने 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूति खरीदी

मुंबई, 05 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग तंत्र में नकदी बढ़ाने के उपाय के तहत गुरुवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की।

ये प्रतिभूतियां तीन साल, छह साल, सात साल, आठ साल, नौ साल, 13 साल और 28 साल की अवधि की हैं। इन पर 6.28 प्रतिशत से 7.18 प्रतिशत के बीच ब्याज निर्धारित है।

यह पिछले दिनों घोषित एक लाख रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की दो किस्तों में खरीद की दूसरी किस्त है। आरबीआई ने पहले किस्त के तहत 29 जनवरी को 50 हजार करोड़ रुपये की प्रतिभूति खरीदी थी।

दिसंबर से अब तक रिजर्व बैंक आठ किस्तों में खुले बाजार से चार लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीद चुका है।

 

Next Post

फोर्स मोटर्स को तीसरी तिमाही में 403 करोड़ का मुनाफा

Thu Feb 5 , 2026
पुणे, 05 फरवरी (वार्ता) वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 403 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 266 प्रतिशत अधिक है। देश की सबसे बड़ी वैन निर्माता कंपनी ने बताया कि उसका कुल राजस्व […]

You May Like