इंदौर:रावजी बाजार पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर गबन करने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि फरियादी ब्रजेश मंत्री पिता सत्यनारायण मंत्री उम्र 43 साल निवासी 36-सी स्कीम नंबर 71 की शिकायत पर संजय करिरा पिता अशोक करिरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
आरोपी ने वर्ष 2019 में कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित सोना फोटोकॉपी सेंटर के पास आरोपी ने फरियादी से वाहन किराये पर लिया था, जिसे बाद में गबन कर लिया. विरोध करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई, मामले में जांच की जा रही है.
