बाणेश्वर महादेव का भव्य चल समारोह निकला

इंदौर:श्रावण मास के तृतीय सोमवार को बाणगंगा क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री बाणेश्वर महादेव मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। यह परंपरा 28 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक स्व. रामलाल यादव ‘भल्लू भैया’ द्वारा शुरू की गई थी, जिसका 29वां वर्ष भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

चल समारोह में भगवान बाणेश्वर महादेव को फूलों से सुसज्जित रजत रथ पर विराजमान किया गया। ऊंट-घोड़े, बग्गियां, अखाड़े, बैंड, भजन मंडलियां, आदिवासी नृत्य दल और मलखंब प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न धार्मिक, पर्यावरण एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

हजारों श्रद्धालुओं ने रथ के दर्शन किए और मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। करीब 200 स्वागत मंचों से प्रसाद व शीतल जल का वितरण हुआ। चल समारोह बाणेश्वर कुंड से प्रारंभ होकर बाणगंगा मुख्य मार्ग, मरीमाता चौराहा, महेश गार्ड लाइन एवं वृंदावन कॉलोनी होते हुए पुनः मंदिर पहुंचा, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। यात्रा प्रभारी दीपू यादव एवं पार्षद विनितिका यादव ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार माना।

Next Post

भोपाल में दोगुना होगा ई-बसों का बेड़ा, 3 प्रमुख रूटों पर चलेंगी 20 बसें; 12 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा

Mon Aug 17 , 2026
भोपाल: राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। राजधानी में चल रही ई-बसों की संख्या अब दोगुनी होने जा रही है। फिलहाल भोपाल में 10 ई-बसें संचालित हो रही हैं, जिनसे रोजाना औसतन करीब 4,500 यात्री सफर कर रहे हैं। अगले […]

You May Like

मनोरंजन