जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत ग्राम सिहौदा में रहने वाले रमेश भुमिया के घर में विगत तीन दिन से एक चार फीट लंबी कोबरा नागिन पूरे घर में घूम घूम कर दहशत का पर्याय बनी हुई थी। कभी किचन में तो कभी टीवी सैट के ऊपर,तो कभी स्नान कक्ष में फन फैलाए बैठी देखकर पूरा परिवार दहशत में था। शनिवार सांयकाल साढ़े पांच बजे जब नागिन गेंहू के बोरों के बीच बैठी थी तभी परिजनों ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी.
जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए नागिन को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।दुबे के अनुसार पकड़ी गई नागिन कोबरा प्रजाति की है, जो कि बेहद ख़तरनाक और आक्रामक होती है। यदि सर्प दंश के बाद तीन घंटे के भीतर मेडिकल उपचार ना मिलने पर पीड़ित की जान संकट में आ सकती है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
