नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। टीलाजमालपुरा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़के पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. मामूली विवाद करते हुए आरोपियों ने पहले लड़के के साथ मारपीट की, इसके बाद हमला किया. घायल का इलाज जारी है. फरार हमलावरों की तलाश में टीलाजमालपुरा पुलिस जुटी है.

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार को देर शाम जब अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था. इस दौरान उसके पडोसी युवक फरहान और सादमानी ने नाबालिग के साथ विवाद करना शुरू कर दिया. नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी. नाबालिग की पिटाई करने से भी आरोपियों का मन नहीं भरा और पास में रखी चाकू से आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में घायल नाबालिग को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने पर टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फरारा आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है.

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत: 2153 मामलों का समझौते से हुआ समाधान

Sat Mar 14 , 2026
सीधी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज 14 मार्च को जिला न्यायालय सीधी एवं सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन तथा मझौली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा […]

You May Like