सेवानिवृत्त नर्स की संदिग्ध मौत

गुना: कैंट थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला में रविवार शाम एक 60 वर्षीय रिटायर्ड शासकीय नर्स का शव उनके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शीला सेन पत्नी चंद्र सेन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी रविवार शाम करीब 6 बजे सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक सूत्रों और परिजनों के अनुसार, शीला सेन अपने पति चंद्र सेन से अलग रह रही थीं और दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था।

बताया जा रहा है कि साल 2023 में शीला ने कैंट थाने में अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत भी दर्ज कराई थी। शीला की अपनी कोई संतान नहीं थी, जबकि परिजनों का दावा है कि उनके पति चंद्र सेन ने ग्वालियर में दूसरी शादी कर ली थी और वहां उनके दो बच्चे भी हैं। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शीला के पति उनके गहने और पैसे ले गए थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं।

शीला ने कुछ समय पहले ही स्वास्थ्य विभाग से स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ली थी। परिजनों का सीधा आरोप चंद्र सेन पर है, जो विवाद और प्रताड़ना की ओर इशारा कर रहे हैं। कैंट थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों और पुरानी शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

बंजारी पंचायत में चबूतरा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

Mon May 4 , 2026
सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजारी में हाल ही में पंचायत भवन के पास बनाए गए सार्वजनिक चबूतरे की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा बनी हुई है। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद चबूतरे की स्थिति कमजोर दिखाई देने लगी है, जिससे […]

You May Like