रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले जयशंकर

मास्को, 21 अगस्त (वार्ता) रूस की यात्रा पर आये विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने गुरुवार को मास्को में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

डॉ. जयशंकर ने श्री पुतिन को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और प्रथम उप प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत से अवगत कराया।

उन्होंने श्री पुतिन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दी। डॉ. जयशंकर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,“आज क्रेमलिन में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिवादन पहुँचाया।

डॉ. जयशंकर ने प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हुई अपनी चर्चाओं से श्री पुतिन को अवगत कराया। दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं।

उन्होंने कहा, ”वैश्विक स्थिति और यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम पर उनके विचारों के आदान-प्रदान के लिए मैं आभारी हूँ।”

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर जयशंकर तीन दिन की यात्रा पर रुस आये हैं।

Next Post

मोदी , मैक्रों ने भारत-फ्रांस के आर्थिक, रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जतायी

Thu Aug 21 , 2025
नयी दिल्ली/ पेरिस , 20 अगस्त (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को फोन पर बातचीत में यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा पर चर्चा के साथ-साथ भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों और रणनीतिक भागेदारी को मजबूत करने तथा पर सहमति जताई। […]

You May Like