बारिश की वजह से खेल रुका, ध्रुव जुरेल नाबाद 95, चायकाल तक भारत का स्कोर 475/8

कोलंबो, 24 अगस्त (वार्ता) भारत ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 475 रन बना कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बारिश आने के कारण दूसरा सत्र जल्द समाप्त हुआ, ध्रुव जुरेल (नाबाद 95) रन पर खेल रहे है। भोजनकाल के समय 59 रन पर नाबाद रहे जुरेल ने पारी को संभाले रखा और अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ पांच रन दूर थे, तभी 131.2 ओवर में बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। भोजनकाल के बाद भारत का सातवां विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा। पंत ने 89 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (63) रनों की परी खेली। पंत के आउट होने के बाद जुरेल का साथ देने आए मानव सुथार ने 51 गेंदों में धैर्यपूर्वक 18 रन बनाए, लेकिन फिर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे।

इससे पहले पंत और जुरेल ने सातवें विकेट के लिए 152 गेंदों में 112 रन की अहम साझेदारी की थी, जिससे सारांश जैन के आउट होने के बाद भारत को मुश्किल से निकाला और टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। आउट होने से पहले पंत ने 81 गेंदों में अपनी 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जबकि जुरेल ने 97 गेंदों में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। लंच के समय, 112 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/419 था; पंत 63 और जुरेल 59 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद, बारिश के कारण खेल रोके जाने से पहले मेहमान टीम ने 56 रन और जोड़े। जब बारिश के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा, तब जुरेल 95 रन पर नाबाद थे और मोहम्मद सिराज ने अभी तक कोई रन नहीं बनाया है। भारत मजबूत स्थिति में है। श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने चार विकेट लिये। केशरा नुवंता को दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा और प्रभात जयसूर्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

.....

Next Post

कोको गॉफ ने जेसिका पेगुला को हराकर जीता अपना दूसरा सिनसिनाटी खिताब

Mon Aug 24 , 2026
ओहियो, 24 अगस्त (वार्ता) अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन के खिताबी मुकाबले में अपनी ही देश की जेसिका पेगुला को 6-2, 6-4 से हराकर एक रोमांचक सप्ताह का शानदार समापन किया। 56 सालों में पहली बार हुए ऑल-यूएसए फाइनल में रविवार को गॉफ टेनिस के […]

You May Like

Play sound