कोको गॉफ ने जेसिका पेगुला को हराकर जीता अपना दूसरा सिनसिनाटी खिताब

ओहियो, 24 अगस्त (वार्ता) अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन के खिताबी मुकाबले में अपनी ही देश की जेसिका पेगुला को 6-2, 6-4 से हराकर एक रोमांचक सप्ताह का शानदार समापन किया। 56 सालों में पहली बार हुए ऑल-यूएसए फाइनल में रविवार को गॉफ टेनिस के ‘ओपन एरा’ में सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया अज़ारेन्का के बाद सिनसिनाटी का खिताब एक से ज़्यादा बार जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गईं। चौथी सीड खिलाड़ी ने कोर्ट पर उतरने के 30 मिनट के भीतर ही 5-0 की बढ़त बना ली और पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सेट के आठवें गेम में मैच के लिए सर्व करने में नाकाम रहने के बाद, उन्होंने पेगुला की सर्विस तोड़ी (ब्रेक किया) और सिर्फ़ 74 मिनट में मैच जीत लिया।

मैच के बाद गॉफ ने पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि यह एक लंबा सफर था, लेकिन मैं खुश हूं। पिछले साल मैं जैसी खिलाड़ी थी और अब जैसी हूं, उसमें ज़मीन-आसमान का फर्क है। मुझे नहीं लगता कि यह इस बात का संकेत है कि मैं न्यूयॉर्क (यूएस ओपन) में अच्छा प्रदर्शन करूंगी। बस इस सप्ताह मैंने जो अच्छे मैच खेले, उम्मीद है कि मैं उस अनुभव का इस्तेमाल कर पाऊंगी।”

गॉफ ने कहा, “पिछले साल मैं अपने खेल से परेशान थी और मुझे लग रहा था कि मेरा खेल गिर रहा है। कोई भी खिलाड़ी ऐसा महसूस नहीं करना चाहता।” गॉफ ने अब अपने करियर का चौथा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीत लिया है। नंबर 3 सीड पेगुला ने कहा, “मुझे लगा कि वह बहुत ऊंचे स्तर पर खेल रही थीं। आज का मैच वाकई मुश्किल था। मुझे नहीं लगता कि मैंने बुरा खेला। मुझे लगा कि मैं पॉइंट्स के लिए अच्छी स्थिति बना रही थी। उन्हें बधाई। जब आप ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ खेलते हैं जो इतनी तेज़ी से मूव करता है, तो यह बहुत मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि वह टूर पर सबसे अच्छी मूवर हैं, सबसे आगे हैं।”

.....

Next Post

जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को ईएल तक नहीं

Mon Aug 24 , 2026
सतना: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष मैहर मुनींद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागीय समस्याओं सहित भीषण गर्मी में राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में लगे कर्मचारियों की उपेक्षा का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष […]

You May Like

Play sound