कुत्तों के हमले में घायल हिरण खेत में घुसा, खेत मालिक ने इलाज के बाद वन विभाग को सौंपा, दमोह के धुबातला की घटना

दमोह. देहात थाना क्षेत्र के मांगंज वार्ड-5 स्थित धुबा तला क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक हिरण कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और एक खेत में घुस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों से बचने के दौरान हिरण भागते-भागते रामदास पटेल के खेत पर बने गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने हिरन को बाहर निकाला और वन विभाग को सुपुर्द किया. स्थानीय निवासी पप्पू पटेल ने बताया की कुछ कुत्ते हिरण पर हमला कर रहे थे.कुत्तों से बचने के लिए हिरण उनके घर के नजदीक एक खेत में बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया. लोगों ने हिरण को देखा तो उन्हें सूचना दी, इसके बाद अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए.हिरण की सुरक्षा के लिए पप्पू पटेल ने उसे गड्ढे से बाहर निकालकर अपने घर में सुरक्षित बांध दिया, ताकि उस पर दोबारा कुत्ते हमला न कर सकें

और पुलिस के साथ वन विभाग को सूचना दी. घायल हिरण को अपने संरक्षण में लेकर उपचार के लिए रवाना किया.वन विभाग के अधिकारियों कहना है कि हिरण का इलाज कराया जा रहा है तथा उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Next Post

शिवपुरी को मिलेगी अडाणी समूह की 2500 करोड़ की लागत की डिफेंस फैक्ट्री की सौगात

Sat Jul 4 , 2026
शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र के पाली गांव के पास अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस करीब 2500 करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस यूनिट स्थापित कर रही है। इससे लगभग 2 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। कल 5 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अडाणी समूह के […]

You May Like