शराब की दुकान बंद कराने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोका तो किया चक्काजाम

शिवपुरी। शिवपुरी में कुछ ग्रामीण सरकारी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए प्रदर्शन पर उतारू हो गए। पुलिस ने जब इन्हें रोका तो यह सड़क पर ही चक्का जाम कर बैठ गए। नावली गांव में कुछ ग्रामीण सरकारी शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के लिए निकले । पुलिस ने इन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने रास्ते में चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने यह चक्का जाम खोड़ सिरसौद मार्ग पर किया। इस वजह से 1 घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने समझाइश देकर मौके से ग्रामीणों को हटाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

नावली गांव के लोग गांव से आधा किलोमीटर दूर सिरसौद थाना क्षेत्र में मौजूद सरकारी शराब की दुकान को बंद कराना चाहते हैं। इसके लिए ये प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही सूचना मिली और ग्रामीणों को नावली मोड़ पर ही रोक लिया। यह बात ग्रामीणों को पसंद नहीं आई और उन्होंने चक्का जाम कर दिया।

*एक घंटे बंद रहा आवागमन*

ग्रामीणों को जब प्रदर्शन करने से रोका गया, तो वह नाराज होकर सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। पुलिस में ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह शराब की दुकान बंद करने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद चौकी प्रभारी संजय लोधी ग्रामीणों के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकान सरकारी है और नियमों के अनुसार उसका स्थान बदलना संभव नहीं है। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।

Next Post

अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्री गणेश की स्थापना से संबंधित व्यवस्थाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

Mon Sep 14 , 2026
ग्वालियर। गणेश महोत्सव के दौरान पवित्र एवं प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन से जुड़े नागरिकों की […]

You May Like