
ग्वालियर। गणेश महोत्सव के दौरान पवित्र एवं प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन से जुड़े नागरिकों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि गणेश स्थापना एवं महोत्सव के दौरान अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े नागरिकों से भी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की तथा सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक से पहले कलेक्टर ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। साथ ही पूजा अर्चना भी की।
