नाती ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली दादा की जान

रीवा। बहू के साथ बैठकर शराब पी रहे ससुर की नाती ने डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी है. घटना शहर के बिछिया थाना क्षेत्र बदराव की बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है जहां से आरोपी फरार बताया जा रहा है.

दरअसल रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में बहू के साथ शराब पी रहे ससुर को उसके नाती ने ही मौत के घाट उतार दिया. घटना आज दोपहर तकरीबन 3 बजे की है, जहां दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है. घटना के संबंध में मृतक के दूसरे नाती ने बताया कि आज उसके बाबा ने बैंक से पैसे निकाले थे और अपनी बहू के साथ शराब पी रहा था. घटना के दौरान आरोपी अपनी मां से विवाद करने लगा तभी उसके दादा श्रीनिवास साकेत ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी करण साकेत ने उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने आरोपी ने बुजुर्ग दादा को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गईं. फिलहाल घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला नशे की हालत में बैठी हुई है लेकिन आरोपी पुत्र वहां से फरार हो गया है. बता दे कि दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, हालांकि मौके पर थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

भोपाल को मेट्रो : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया शुभारंभ

Sat Dec 20 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी को आधुनिक शहरी परिवहन की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल मेट्रो ट्रेन का कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में विधिवत शुभारंभ किया। अब सुभाष नगर डिपो से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी […]

You May Like