
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी को आधुनिक शहरी परिवहन की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल मेट्रो ट्रेन का कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में विधिवत शुभारंभ किया। अब सुभाष नगर डिपो से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राजधानी के मेट्रो युग की औपचारिक शुरुआत की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल मेट्रो शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाएगी। इससे आम नागरिकों को तेज, किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। उन्होंने इसे राजधानी के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो परियोजना प्रधानमंत्री के शहरी परिवहन विजन का हिस्सा है, जो स्मार्ट और टिकाऊ शहरों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।
