ससुर की गंदी हरकत, बहू से कहा ‘आई लाइक यू’, विरोध पर ससुरालवालों ने ही पीटा

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके ही ससुर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुर ने बहू को पकड़कर अश्लील हरकत की और “आई लाइक यू” कहा. पीड़िता के विरोध करने पर पति, सास और ननंद ने भी उसका साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

26 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि घटना 14 मई रात करीब 8 बजे की है. वह घर में थी, तभी ससुर ने उसे पकड़ लिया और बुरी नियत से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील टिप्पणी की. घबराई पीड़िता ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और इसका विरोध किया. इसके बाद जब पीड़िता ने अपने पति, सास और ननंद को पूरी घटना बताई तो उन्होंने उसकी मदद करने के बजाय गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे पीटा और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. किशनगंज पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर ससुर, पति, सास और ननंद के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सीमांकन मामले में 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat May 16 , 2026
रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने सीमांकन प्रकरण में रिश्वत लेने वाले एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने जमीन की सीमा बरकरार रखने के एवज में फरियादी से 15 हजार रुपये की मांग की थी। कार्रवाई शुक्रवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने की। जानकारी के अनुसार […]

You May Like