सीमांकन मामले में 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने सीमांकन प्रकरण में रिश्वत लेने वाले एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने जमीन की सीमा बरकरार रखने के एवज में फरियादी से 15 हजार रुपये की मांग की थी। कार्रवाई शुक्रवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार ग्राम खजुआ कला निवासी कमलेश पटेल ने 13 मई 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता राम जियावन पटेल की भूमि ग्राम खजुआ कला में स्थित है। भूमि सीमांकन के लिए तहसील गुड़ में आवेदन लगाया गया था, जिसमें उनकी जमीन भी सरहद में शामिल थी। आरोप है कि हल्का पटवारी मनोज पांडे ने जमीन की सीमा सुरक्षित रखने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी पटवारी द्वारा पहले ही 10 हजार रुपये लेने और शेष 5 हजार रुपये की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देशन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी पटवारी मनोज पांडे, निवासी निराला नगर, रीवा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

एनसीएल की अमलोरी एवं बीना परियोजनाओं में ‘बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0’ का आयोजन

Sat May 16 , 2026
सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा प्रथम चरण में गृहिणियों को बेसिक फर्स्ट-एड प्रशिक्षण देने के बाद ‘बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0’ का शुभारंभ किया गया है। इस चरण के अंतर्गत एनसीएल पोषित स्कूलों के बच्चों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता तथा आपातकालीन परिस्थितियों हेतु […]

You May Like