
सिवनी मालवा। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ सीताराम मंदिर परिसर में माहेश्वरी महिला मंडल की चुनावी बैठक में समाज की महिलाओं ने एकमत होकर पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया।
निर्विरोध चुनी गई नई टीम
जिला उपाध्यक्ष सुनीता सारडा की उपस्थिति में हुई चुनावी प्रक्रिया में नीरू राठी को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान किए सेवा कार्यों और कुशल नेतृत्व को देखते हुए समाज की महिलाओं ने उन पर पुन: विश्वास जताया है।
नई कार्यकारिणी का स्वरूप
अध्यक्ष : नीरू राठी
उपाध्यक्ष : वर्षा सारडा
सचिव : अनुपमा माहेश्वरी
सहसचिव : रेणू राठी
कोषाध्यक्ष : सुधा माहेश्वरी एवं शीला खडलोया (संयुक्त रूप से)
मीडिया प्रभारी : उषा सारडा
सामाजिक उत्थान का लिया संकल्प
नवनिवार्तित अध्यक्ष नीरू राठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए काम करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष के लिए सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसमें रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संगठित करने पर जोर दिया जाएगा।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनीता सारडा का शाल-श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर प्रेमलता तोषनीवाल, शीला सारडा, स्वाति महेश्वरी, उषा साबू, पुनीता सारडा, कविता खडलोया, सविता टावरी, मोना टावरी, आयुषी राठी, श्वेता खडलोया, खुशबू सारडा, शुभांगी सारडा, श्वेता साबू, नीतिका सारडा, प्रीति माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिला सदस्य उपस्थित थीं।
