सीमावर्ती गांवाें में संचार संपर्क बढ़ाने के लिए किये जा रहे हैं विशेष प्रयास: सिंधिया

नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोक सभा में कहा कि सरकार सीमावर्ती गांवों में संचार संपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है और 17222 सीमावर्ती गांवों में संचार संपर्क उपलब्ध करा दी गयी है।

श्री सिंधिया ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि राजस्थान के 1285 सीमावर्ती गांवों में संचार संपर्क उपलब्ध करा दी गयी है। शेष गांवों में भी जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि देश के हर गांव में संचार संपर्क पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक लाख टावर लग चुके हैं और 22 हजार टावर शीघ्र ही लग जायेंगे।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि बीएसएनएल पूरे देश में फिर से खड़ा हो चुका है और निगम ने पिछली दो तिमाहियों में 280 करोड़ रुपये शुद्ध मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के निजीकरण की कोई योजना नहीं है।

संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि डाक विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए मिशन मोड में प्रयास किये जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में डाक विभाग में नियुक्तियां की गयी हैं।

 

Next Post

गारंटी के साथ एमएसपी सख्ती से लागू करे सरकार : विपक्ष

Wed Mar 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तत्काल देने की मांग करते हुए कहा है कि खुद सरकार ने किसानों से यह वादा किया था, इसलिए उसे एमएसपी गारंटी के प्रावधान को लागू कर सख्ती से इसका पालन करना […]

You May Like