राहुल का हमला आठ अगस्त को प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ का ऐलान

नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रोजगार, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर आठ अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का ऐलान किया है श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा “जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।” उन्होंने कहा कि प्रयागराज वह शहर है जहां लाखों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और पेपर लीक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक ने युवाओं का वर्तमान छीन लिया, जबकि लंबित भर्तियों ने उनका भविष्य अधर में डाल दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों की आवाज़ लगातार उठाती रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि अब बहानों का समय खत्म हो चुका है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से प्रयागराज में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Next Post

छात्रों को कथित धमकी के आरोपों के बीच युवा कांग्रेस ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन नंबर

Mon Aug 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस ने अपने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए छात्रों और युवाओं के लिए देशव्यापी लीगल हेल्पलाइन नंबर 9811867474 शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का दावा है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद उसे हेल्पलाइन […]

You May Like