छात्रों को कथित धमकी के आरोपों के बीच युवा कांग्रेस ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन नंबर

नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस ने अपने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए छात्रों और युवाओं के लिए देशव्यापी लीगल हेल्पलाइन नंबर 9811867474 शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का दावा है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद उसे हेल्पलाइन के माध्यम से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें प्रदर्शन में शामिल छात्रों को कथित रूप से धमकाने, ऑनलाइन उत्पीड़न करने और उनके परिवारों को निशाना बनाने के आरोप लगाए गए हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े लोगों द्वारा छात्रों और युवा आवाज़ों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत की समीक्षा की जायेगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता और संगठनात्मक सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही, यदि किसी छात्र या उसके परिवार को घर पर धमकाया जाता है तो स्थानीय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और कानूनी टीम मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी। युवा कांग्रेस ध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि युवाओं को बिना डर के अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहता है तो युवा कांग्रेस हर छात्र के साथ कानूनी और संगठनात्मक रूप से खड़ी रहेगी। संगठन ने छात्रों से किसी भी तरह की धमकी या उत्पीड़न की सूचना हेल्पलाइन पर देने की अपील की।

Next Post

रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर 'अर्पण केंद्र' का किया शुभारंभ

Mon Aug 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर ‘अर्पण केंद्र’ (पुराने कपड़ों का दान केंद्र) का शुभारंभ किया जिसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) एवं दिल्ली मेट्रो लेडीज वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से शुरू की गयी है। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like