दिल्ली जीतने पर भाजपा नेताओं ने आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी

ग्वालियर। दिल्ली विधानसभा 2024 के चुनाव में भाजपा की विजय पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में ढोल ताशे बजाकर, आतिशबाजी चलाकर एवं नाच गाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों से जो आपदा छाई थी उससे दिल्ली की जनता को मुक्ति मिल गई है। इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, आशीष प्रताप सिंह राठौड, विजेंद्र सिंह जादौन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, डाॅ. कुलदीप चतुर्वेदी, रमेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, पारस जैन, प्रमोद खंडेलवाल, सिद्धार्थ शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, निखिल विजयवर्गीय, प्रतीक तिवारी, संतोष गोडयाले, गिर्राज व्यास, मंडल अध्यक्ष सतपाल जादौन, रमाकांत महते, रवि खंडेलवाल, कौशलेंद्र राजावत प्रमोद परमार, अरुण वाजपेई, प्रवीण भारद्वाज, शिवसिंह यादव, अमर कुटे, मनोज मुटाटकर, भारत शाक्य, सतीश वोहरे, अशोक साहू, महेंद्र सोलंकी, पार्षद एवं लेखा समिति सदस्य अनिल सांखला, मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, भगवान सिंह कुशवाह, गौरव बाजपेई सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*भाजपा की जीत पार्टी की लोकप्रियता का प्रमाण हैः राजौरिया*

भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत पूरे देश में पार्टी की लोकप्रियता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत मिली है। दिल्ली के चुनाव परिणाम विकास के दुश्मनों के लिए एक सबक है। आने वाले पांच सालों में दिल्ली को विकास मिलेगा।

*अशोक शर्मा के नेतृत्व में हजीरा पर मना जश्न*

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने तानसेन रोड पेट्रोल पंप और हजीरा पर मिष्ठान वितरण कर दिल्ली चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से गले मिलकर दिल्ली विजय पर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक शर्मा ने कहा कि दिल्ली की समझदार व दूरदर्शी जनता ने केजरीवाल के झूठ और भ्रमजाल का पर्दाफाश करते हुए सच का साथ देते हुए भाजपा को विजय दिलाई है। अब दिल्ली के विकास के नए स्वर्णिम अध्याय का सूत्रपात होगा।

Next Post

मप्र के डीजीपी के खिलाफ ग्वालियर हाईकोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया

Sat Feb 8 , 2025
ग्वालियर। मप्र के डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ ने 5 हजार का वारंट जारी किया है। दरअसल एक नियुक्ति विवाद से जुड़े मामले में छह फरवरी को डीजीपी को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में उपस्थित होना था। कोर्ट ने उन्हें अनिवार्य रूप से तलब किया था, लेकिन […]

You May Like