गोण्डा में करंट लगने से तीन मरे

गोण्डा,21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को अपने खेत में काम कर रहे दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की करंट लगने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम परसिया मौजा तिवारी पुरवा निवासी सत्य नारायण तिवारी (16) और उसका छोटा भाई शिवम (8) धान की फसल को बैठाने के लिए खेत तैयार कर रहे थे। उन्हीं लोगों से मिलने के लिए उनका साथी 19 वर्षीय रवि पांडेय भी मौके पर आ पहुंचा। इस बीच खेत के समीप लगे ट्रांसफार्मर के जरिये कंटीले तार में करंट उतर आने से तीनों उसकी चपेट में आकर झुलस गये और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

 

 

Next Post

दुनिया की भयावह समस्याओं का प्रभावी समाधान वेदों में है: देवव्रत

Mon Jul 21 , 2025
जम्मू, 21 जुलाई (वार्ता) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को कहा कि आज विश्व आतंकवाद, संघर्षों और युद्धों की आग में जल रहा है और पूरी दुनिया मानो बारूद के ढेर पर बैठी है लेकिन इन तमाम भयावह समस्याओं का प्रभावी समाधान वेदों में मौजूद है। श्री देवव्रत […]

You May Like