तीस साल के इंतजार के बाद शुरू होगी बेंगलुरु-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा: सूर्या

बेंगलुरु, 27 सितंबर (वार्ता) कर्नाटकवासियों की बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ने वाली एक सुपरफास्ट ट्रेन की 30 साल पुरानी मुराद पूरी होने वाली है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या के बीच हुई बैठक के बाद इसकी पुष्टि की गयी। बैठक के बाद श्री सूर्या ने कहा, “दशकों से लोग इन दो प्रमुख महानगरों के बीच एक तेज़ रेल संपर्क की मांग कर रहे थे। अब तक, केवल उद्यान एक्सप्रेस ही बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ती थी। सिर्फ 2023 और 2024 में दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रियों की संख्या 26 लाख तक पहुँच गयी, जिससे परिवहन के एक वैकल्पिक साधन की तत्काल आवश्यकता महसूस की गयी। उन्होंने कहा, “आज, हमें मंत्री अश्विनी वैष्णव से बहुत सकारात्मक खबर मिली कि एक सुपरफास्ट ट्रेन जल्द ही चालू होगी, जिससे हजारों यात्रियों को लाभन्वित होंगें।”

श्री सूर्या ने कहा, “यह 30 वर्षों से लंबित था और आखिरकार यह एक वास्तविकता बन रहा है। कर्नाटक के लोगों की ओर से मैं इस पहल का समर्थन करने के लिए रेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूँ।”

उन्होंने कहा, “हम बेंगलुरु और मुंबई के बीच तेज और अधिक सुविधाजनक रेल यात्रा की बढ़ती माँग को समझते हैं। सरकार रेल अवसंरचना को बेहतर बनाने, प्रमुख महानगरों के बीच संपर्क बढ़ाने और हवाई यात्रा का एक विश्वसनीय, किफ़ायती विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नई सुपरफ़ास्ट ट्रेन हवाई यातायात को कम करने और यात्रियों की पहुँच में सुधार करने में मदद करेगी।”

श्री सूर्या ने कहा, “बेंगलुरु और मुंबई दोनों का तेज़ी से विस्तार हो रहा है। बढ़ी हुई रेल क्षमता के साथ यह कनेक्शन आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, गतिशीलता में सुधार करेगा और यात्रियों के लिए एक किफ़ायती विकल्प प्रदान करेगा। यह पहल भारत के दो सबसे बड़े महानगरीय केंद्रों के बीच संपर्क में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुपरफ़ास्ट ट्रेन से यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी आने और यात्रियों के लिए एक अधिक आरामदायक और कुशल विकल्प प्रदान करने की उम्मीद है।

 

Next Post

ओडिशा को भाजपा सरकार ने लगाये विकास के नये पंख : मोदी

Sat Sep 27 , 2025
झारसुगुड़ा, 27 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 60 हज़ार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा है कि जब से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ी है और यह प्रगति की राह पर तेज […]

You May Like

Play sound