दमोह: स्थानीय कार्यक्रम एक निजी होटल- में लायंस इंटरनेशनल के सेवा सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब दमोह और लायंस क्लब दमोह दमयंती के नवीन पदाधिकारियों का भव्य व गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. इस गौरवशाली समारोह में दोनों ही क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा और मानवता की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि व शपथ अधिकारी
समारोह के मुख्य अतिथि लायन पवन मलिक फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन यशवंत सेंगर माइक्रो चेयरपर्सन ने की। समारोह के मुख्य शपथ अधिकारी लायन राजेंद्र तिवारी पी एम सी सी ने दोनों क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को उनके सेवा दायित्वों की शपथ दिलाई और लायंस पिन पहनाकर उनका स्वागत किया। रीजन चेयर पर्सन लायन दुर्गेश धूपर रहे। जोन चेयरपर्सन लायन कैप्टन दविंदर सिंह वाधवा रहे।नवनियुक्त पदाधिकारियों में
दोनों क्लबों के जिन ऊर्जावान पदाधिकारियों ने आज बुधवार रात अपने पदों की शपथ ग्रहण की, वे इस प्रकार हैं। लायंस क्लब दमोह के अध्यक्ष लायन अभिषेक गोयल, सचिव लायन हरिओम दुबे, कोषाध्यक्ष लायन अशोक छाबड़ा और लायंस क्लब दमोह दमयंती
अध्यक्ष लायन अधीर पांडे व सचिव लायन चरनजीत सिंह वाधवा (शानू) व कोषाध्यक्ष लायन अभिषेक जायसवाल।
सेवा कार्यों से होगी नए सत्र की शुरुआत
शपथ ग्रहण के उपरांत दोनों ही क्लबों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने अपने संबोधन में क्लब के आगामी सेवा रोडमैप को साझा किया।लायन कैप्टन वाधवा ने लाइंस क्लब के स्लोगन “सरबत का भला ” के ऊपर प्रकाश डाला और उन्होंने उसका पूरा इतिहास सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
समारोह की मुख्य झलकियां
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और ‘लायंस प्रार्थना’ के साथ हुई।निर्वतमान पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल के सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और नए दल को शुभकामनाएं दीं।समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवक और बड़ी संख्या में लायंस परिवार के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब के सुधीर असाटी द्वारा सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के साथ भव्य समारोह का रात्रि भोज के साथ समापन हुआ।
