
जबलपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ अन्य विकास कार्यों को व्यवस्थित कराने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार धरातल पर उतरकर व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गौरीघाट से लेकर रामपुर चौक तक के मार्ग का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल सफाई व्यवस्था को देखा, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण और सड़क समतलीकरण को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने नर्मदा तट के गौरव ‘गौरीघाट की व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्वच्छता के उच्चतम मानक बनाए रखे जाएं।
अतिक्रमण मुक्त होंगी सड़कें
यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही, सड़कों के किनारों का समतलीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर टीम के सदस्यों में अपर आयुक्त अरविंद शाह,अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव,उपायुक्त संभव अयाची ,स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन,अतिक्रमण अधिकारी: मनीष तड़से , स्वास्थ्य एवं स्वच्छता टीम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक वैभव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
