नाबालिका को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पड़ोसी राज्य से किया दस्तयाब

सिंगरौली: गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 16 वर्षीय नाबालिका को उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और सिंगरौली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में एसपी सियाज केएम के निर्देशन जिलेभर में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र तलाश के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बरगवां में दर्ज अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की तलाश के लिए एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उनि विनोद मिश्रा, प्रआर रामनिवास यादव, आर अवधलाल सोनी, महेश पटेल तथा शिवम सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,श्रमिक गंभीर घायल

Sun Aug 2 , 2026
सरई : सरई थाना क्षेत्र की निगरी चौकी पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दुर्घटना करने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना […]

You May Like