
खंडवा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य का समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि पीएम राहत योजना के तहत चिन्हित अस्पतालों में इलाज किया जावे। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्या वर्मा, अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा ,पुनासा के एसडीएम श्री पंकज वर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि ‘‘पी.एम किसान अभियान‘‘ 2 से 30 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इसमें अपात्र हितग्राहियों की पहचान करें, छूटे हुये पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराये, स्वपंजीयन आवेदनों का निराकरण करना ई-केवॉयसी एवं आधार बैंक खाता लिंकिंग/पोस्ट आफिस के माध्यम से खाता खोला खुलवाएं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खण्डवा जिले के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीण विकास विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की, तथा शेष निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को खरीफ गिरदावरी का कार्य सीमा में पूर्ण करने के लिए भी कहा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले में संचालित छात्रावासों के निरीक्षण के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है वे छात्रावासों का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन एवं निरीक्षण के फोटो परख ऐप पर अपलोड करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्ट बन करवाई जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने लोक निर्माण एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों में संचालित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समय पर पूर्ण कराने के लिए कहा।
बैठक में उन्होंने शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देश दिये कि ‘‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस‘‘ के अवसर पर 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली खिलवाना सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा छुटे नहीं इसका विषेश ध्यान रखा जाये शतप्रतिशत बच्चों को गोली का सेवन आंगनवाड़ी, स्कूल एवं हॉस्टलों के बच्चों को खिलाई जाये।
===
