
बागली। आषाढ़ शुक्ल दूज तिथि पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष से भी बागली के प्राचीन जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आरंभ हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः जगदीश मंदिर पहुंची इस दौरान रथ को खींचने के लिए पुजारी परिवार सदस्यों सहित बागली विधायक मुरली भंवरा राजा राघवेंद्र सिंह कमल यादव विपिन शिवहरे सुनील उपाध्याय गोविंद यादव मुकेश दांगी दिलीप गुर्जर ललित भाटी अमित उपाध्याय आदी के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष आरती विपिन शिवहरे शोभा गोस्वामी गीता चौधरी शीला चावढ़ा सहित बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ उपस्थित रहे रथ पर सवार पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री मुकेश त्रिवेदी सत्यनारायण व्यास आदि ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान नगर में कई स्थानों पर पूजन और स्वागत किया गया रथ यात्रा पूर्ण होने के पश्चात प्राचीन जगदीश मंदिर आकर प्रसादी वितरित की गई पूरे नगर को भगवा झंडींयो से सजाया गया रथ यात्रा के तुरंत बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने सड़कों की सफाई पहले जैसी ही कर दी।
