एफपीआई ने सितंबर में अब तक पूंजी बाजार से निकाले 31,464 करोड़ रुपये

मुंबई, 27 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 31,464 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।
शुद्ध निकासी बाजार में लगायी गयी पूंजी और बाजार से निकाली गयी पूंजी का अंतर है।
इससे पहले, लगातार तीन महीने एफपीआई बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल रहे थे। अगस्त में उनका निवेश 25,492 करोड़ रुपये, जुलाई में 40,030.73 करोड़ रुपये और जून में 4,668.86 करोड़ रुपये बढ़ा था।
केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 17,131 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। डेट और हाइब्रिड उपकरणों में भी एफपीआई का निवेश कम हुआ है, जबकि म्यूचुअल फंड में वे लिवाल रहे हैं।
डेट में एफपीआई ने इस महीने 12,295 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 2,275 करोड़ रुपये निकाले हैं। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 238 करोड़ रुपये बढ़ गया।
मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 1,78,814 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। जनवरी से
अब तक डेट और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है जबकि हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने पैसे निकाले हैं।

.....

Next Post

राघव जुयाल ने नानी के लिए लिखा भावुक नोट

Sun Sep 27 , 2026
मुंबई, 27 सितंबर (वार्ता)अभिनेता राघव जुयाल ने अपनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ के सह-कलाकार नानी के लिए सोशल मीडिया पर भावुक नोट लिखा है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बीच राघव के इस पोस्ट में दोनों कलाकारों के बीच खास बॉन्डिंग और आपसी सम्मान की झलक मिली। राघव ने […]

You May Like