केंद्रीय जेल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

सतना:राज्य शासन व जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल सतना में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गीता पाठ के साथ- साथ इस्कॉन मंदिर सतना के भागवत दास द्वारा गीता सार बतलाया तथा कृष्ण भजन का गायन किया गया.

बंदियों द्वारा भी भक्ति गीत प्रस्तुत किये। बंदियों को टी० व्ही० के माध्यम से भी गीता ज्ञान दिलाया गया। आज अयोध्या में राममंदिर शिखर पर फहराये गये धर्म ध्वज कार्यक्रम का प्रसारण भी बंदियों को दिखाया गया। विदित है कि प्रति गुरूवार को केन्द्रीय जेल सतना में गीता पाठ का आयोजन होता है।

Next Post

खुले में राखड़ परिवहन को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा

Wed Nov 26 , 2025
विंध्यनगर : एनटीपीसी विंध्यनगर में खुले में हो रहे राखड़ परिवहन से परेशान ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों का गुस्सा गेट पर फूट पड़ा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूथ इंटक म.प्र. एवं वार्ड 36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य लेबर गेट पर विशाल गेट मीटिंग कर प्रबंधन को […]

You May Like