पुलिस ने दबोचा, एफआईआर दर्ज
जबलपुर: रूतबा दिखाते हुए खुद को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बातकर सर्किट हाउस में कमरा लेकर ठहरे शातिर को सिविल लाइन पुलिस ने दबोच लिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि भोपाल का रहने वाला सुधरी कुमार एफसीआई से रिटायर्ड मैनेजर है जो खुद को हॉका का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बताकर सर्किट हाउस नंबर 2 में रूका हुआ था।
उसने पीआरओ को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बताया था। फर्जी पहचान पत्र दिखाकर कमरा मांगा। इसके बाद पीआरओ के कहने पर कमरा आवंटित किया गया। खाने-पीने समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई। इस बीच पता चला कि सर्किट हाउस में रूका व्यक्ति फर्जी दस्तावेजोंं के आधार पर रूका हुआ है। मामला कलेक्टर दीपक सक्सेना तक पहुंचा जिसके बाद जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपित सुधीर कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित का आपराधिक रिकॉर्ड और उसकी गतिविधियों के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है।
