ईनामी लुटेरे गिरफ्तार, भेजेे गए जेल

जबलपुर: बरेला पुलिस ने फरार ईनामी लुटेरों को गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अनमेाल पटैल 24 वर्ष निवासी अवतार काम्पलेक्श गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी 1 नवम्बर 24 को समाधि से बारहा के बीच में लुटेरों ने मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। आरोपियों की पहचान देव यादव, कृष्णा यादव, बिखलेश यादव एवं दीपांशू यादव सभी निवासी उडिया मोहल्ला ओमती के रूप में हुई।

जिनकी तलाश की गयी जो फरार मिले। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया।  जिसके बाद आरोपियों की निशादेही पर छीना हुआ मोबाईल, बुलट की चाबी, एवं पर्स जप्त करते हुये चारों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

छात्र की बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर

Sat Jan 18 , 2025
वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में हुई कैद जबलपुर: केंट थाना अंतर्गत सदर से एक छात्र की बाइक चोरी हो गई। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। छात्रा ने मामले की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।   जानकारी के मुताबिक कॉलेज छात्र कुशल वर्मा की  14 […]

You May Like