छात्र की बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर

वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में हुई कैद

जबलपुर: केंट थाना अंतर्गत सदर से एक छात्र की बाइक चोरी हो गई। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। छात्रा ने मामले की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।   जानकारी के मुताबिक कॉलेज छात्र कुशल वर्मा की  14 जनवरी   को सुबह 11:30 बजे इंडियन काफी हाउस सदर की पार्किंग से बाइक चोरी हो गई।

मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं की। मामले की जानकारी जैसे ही एमपीएसयू को लगी तो एमपीएसयू के छात्र नेताओं ने अपने प्रयासों से आस पास के सीसीटीवी खंगाले जिसमें चोर बाइक को चोरी दिख रहा है। एमपीएसयू ने मांग की है की तत्काल एफआईआर  दर्ज कर गाड़ी बरामद की जाए और दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही की जाएं

Next Post

मासूम से हैवानियत करने वाला दरिंदा गया जेल

Sat Jan 18 , 2025
जबलपुर:हनुमानताल क्षेत्र में मासूम से हैवानियत करने वाले दरिंदें को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया हैं।  विदित हो कि हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 6 साल की बच्ची खेलते-खेलते पड़ोसी के घर […]

You May Like