
टीकमगढ़। देहात थाना प्रभारी अमित साहू के नेतृत्व में देहात पुलिस ने कांटी मार्ग पर एक सफारी वाहन को पकड़ा। इस वाहन से पुलिस ने 32 पेटी देशी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब 1 लाख 15 हजार आंकी गई है, तो वहीं सफारी वाहन की कीमत 5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने बताया है अज्ञात आरोपी फरार हुआ है, जिसकी तलाश जारी है।
